सायरा का सच — डर, संघर्ष और नई शुरुआत

सायरा का सच — डर, संघर्ष और नई शुरुआत

श्रेणी : इंटरैक्टिव कहानियाँ

अली का अंत

सायरा की मां को एक मिनट में समझ आ गया कि सायरा और अली के बीच क्या चल रहा था।
सायरा की आँखों में डर, चेहरे पर थकान और आवाज़ में टूटन साफ दिखाई दे रही थी।  माँ ने गुस्से और दुख से काँपती आवाज़ में पूछा,

“सायरा… तुमने ऐसा क्यों किया? तुमने अपने और हमारे परिवार की इज़्ज़त को क्यों खतरे में डाला?”

सायरा कुछ देर चुप रही। फिर उसने गहरी सांस ली और बोली,

“माँ… मेरे पास कोई रास्ता नहीं था। मैं अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती थी। मेरा सपना डॉक्टर बनने का है। मैं अपने सपने  को किसी भी कीमत पर बर्बाद नहीं होने देना चाहती थी।”

माँ की आँखों में आँसू आ गए। उन्होंने पूछा,

 “लेकिन तुमने खुद को अली के हाथों क्यों सौंप दिया? वह लड़का तुम्हारे लिए बिल्कुल ठीक नहीं है।”

सायरा की आँखें भर आईं। धीरे‑धीरे उसने वह सच बताया जिसे वह कई महीनों से अकेले झेल रही थी। उसने बताया कि अली उसे लगातार परेशान कर रहा था। वह उसे धमकाता था, डराता था और कहता था कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी, तो वह उसका वीडियो सबको दिखा देगा।

उसमें किसी को बताने की हिम्मत नहीं थी। उसे  डर था कि कोई उस  पर विश्वास नहीं करेगा क्योंकि अली के पास उसका वीडियो था।

यह सुनकर माँ का दिल टूट गया। उन्होंने सायरा को कसकर गले लगाया और कहा,

“बेटी… तुम अकेली नहीं हो। तुम्हें मुझ पर भरोसा करना चाहिए था। लेकिन अब मैं वादा करती हूँ — तुम्हें और दर्द नहीं सहना पड़ेगा। अली को उसके हर गलत काम की सज़ा मिलेगी।”

अगली सुबह पूरा परिवार इकट्ठा हुआ। सबके चेहरे पर गुस्सा, दुख और हैरानी थी। उन्होंने फैसला किया कि अब चुप रहना ठीक नहीं है। अली की हरकतें इतनी गंभीर थीं कि उन्हें नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता था। आखिरकार, परिवार ने पुलिस को बुलाने का निर्णय लिया।

जाँच के बाद अली पर ब्लैकमेल और गंभीर अपराधों के आरोप साबित हुए। उसे लगभग दस साल की जेल की सज़ा मिली।

सायरा के लिए यह एक लंबी, दर्दनाक लड़ाई थी l उसने  ने बिना किसी डर के अपनी पढ़ाई जारी रखी।

कई साल बाद वह दिन आया जब सायरा ने अपने स्थानीय अस्पताल में डॉक्टर के रूप में काम शुरू किया। उसकी आँखों में चमक थी —
वह टूटकर नहीं, बल्कि और मजबूत बनकर उभरी थी।

पिछला पृष्ठ
guest
0 Comments