चित्रकारी करने वाली लड़की

चित्रकारी करने वाली लड़की

अच्छा धूप वाला दिन था। सैम अपनी दुकान के बाहर बैठा था। छात्र स्कूल से आ रहे थे। उनमें से कुछ ने उससे बात भी की और कुछ सिर्फ मुस्कुराए। फिर एक युवा महिला उसकी दुकान में आई। उसके कंधे पर बड़ा बैग था। वह सैम के करीब आई और बैग नीचे रख दिया। 

“नमस्ते। मैं लूना हूं, मैं मेक्सिको से आई हूं।”

“ आह। तो आप पर्यटक हैं, मैं आपके लिए क्या कर सकता  हूं?”

 उसने मुस्कुराया और अपना बैग खोला। उसके बैग में कई पेंटिंग रोल थे। उसने कुछ पेंटिंग ली और सैम को दिखाई।

चित्रकारी करने वाली लड़की

“ मैं एक चित्रकार हूँ और अपनी पेंटिंग बेच रही  हूँ, अगर आप कुछ खरीदते हैं तो मुझे खुशी होगी।” वह सैम के सामने बैठ गई। फिर उसने एक पेंटिंग पर खाली फ्रेम लगा दिया,” देखो यह कैसी है?”

“ यह बहुत सुंदर है, आपके पास बहुत सारी पेंटिंग्स हैं।” सैम ने मुस्कुराते हुए कहा। 

“ठीक है मैं आपको कुछ और दिखाती हूँ,” उसने खाली फ्रेम में पेंटिंग्स बदलना जारी रखा। सैम को उसकी पेंटिंग पसंद आई लेकिन वह कोई भी खरीदने के लिए तैयार नहीं था। उसने कहा, “आपकी पेंटिंग अच्छी हैं लेकिन मैं तय नहीं कर पा रहा हूं कि मैं अपने छोटे से कमरे में कहां रखूं। शायद अगली बार जब आप इस तरफ आएं तो मैं कुछ  खरीद सकूं।”

लड़की मुस्कुराई और अपने  चेहरे पर खाली फ्रेम रख दिया। “देखो, आप इस पेंटिंग के बारे में क्या सोचते हैं ? सैम थोड़ा हैरान था कि यह उसका प्रस्ताव था या मजाक।

“यह पेंटिंग बहुत सुंदर है, लेकिन मुझे पूरा शरीर चाहिए, केवल चेहरा नहीं, और मेरे पास इसे लगाने के लिए जगह भी  है।” सैम हंसा। 

लड़की मुस्कुराई और बोली।” यह पेंटिंग महंगी है और इसके लिए बड़े बिस्तर के आकार की जगह चाहिए।”

सैम मुस्कुराया और कहा, “वो मेरे पास है l”

guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments